भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनीति की पक्षधर रही है

bjpयह किसी से छिपा नहीं है कि उरी में आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले माननीय प्रधानमंत्री की तारीफ की और फिर अगले ही दिन सवाल भी खड़ा कर दिया। ऐसे में गुजरात और पंजाब चुनाव से पहले ही केजरीवाल बेनकाब हो चुके हैं। वो दिन अब दूर नहीं है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस मसले पर केजरीवाल सरकार को बेनकाब करेंगे। लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से केजरीवाल ने सेना और केंद्र सरकार का मनोबल तोड़ने की साजिश रची।दिल्ली में इस बार डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप फैलने का कारण यही दिल्ली सरकार रही। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। इसकी वजह से लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाया। कई लोगों की जान चली गई। यह सब जनता के समक्ष है। भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनीति की पक्षधर रही है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। अगर इन योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है तो कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद हर किसी को लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। अब इसके लिए भी पहल करें कि कैसे बूथ स्तर पर भाजपा सशक्त हो, इसके लिए भी योजना तैयार हो। उत्तर प्रदेश में खास तौर पर ध्यान देने की ज़रूरत है, जहां के कुशासन के कारण जनता त्रस्त हो चुकी है। अगर उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आ जाए तो राज्य और केंद्र मिलकर पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की बहार चला सकते हैं।

Leave a Reply