उलझन में आम आदमी पार्टी

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए उन्हें उनके निवास से रात में गिरफ्तार किया ताकि कोई हंगामा न हो सके । पहले से भी कयास लगाए जा रहे थे कि केजरीवाल की गिरफ्तारी होगी ।खुद मुख्यमंत्री ने इस बात की आशंका जाहिर की थी कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है उन्होंने भाजपा सरकार पर उन्हें जेल भेजने का भी आरोप लगाया था और यही कारण था कि उत्तर प्रदेश में संजय सिंह के जेल में होने के कारण उन्होंने कोई भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में खड़ा नहीं किया। पहले से ही उनके दो मंत्री जेल में है उपमुख्यमंत्री मनोज सिसोदिया और सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में है और उनके कई स्टार प्रचारक भी विवादों के घेरे में है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक राजनीतिक तस्वीर भी दिखी है। अब तक कथित शराब घोटाले का मास्टरमाइंड मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताने वाली दिल्ली कांग्रेस और उसके नेताओं ने गठबंधन धर्म निभाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया लेकिन शराब घोटाले पर कांग्रेस का बदला हुआ स्टैंड इस समय सुर्खियों में है। उनके सहयोगी अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से मुख्यमंत्री को जेल भेज करके किसी चुनाव को जीत लेना अच्छा कार्य नहीं है समय इसका इंतजार करेगा। ममता बनर्जी समेत कई मुख्यमंत्री ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोस व्यक्त किया है।

अतीत के पन्ने पलटें तो आज से 1 साल पहले शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जब पदों से इस्तीफा दिया था,तब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस कथित शराब घोटाले का ‘मास्टरमाइंड’ बताया था और मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की थी।इतना ही नहीं 3 जून 2022 को तो दिल्ली कांग्रेस के पदाधिकारियों का एक दल जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल थे वो दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे थे और कथित सबूतों के साथ दावा किया था कि दिल्ली में शराब नीति से आप सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपयों का घोटाला किया है।दिल्ली पुलिस मामले की जांच करे और आरोपियों को जेल भेजे।

23 जुलाई 2022 को दिल्ली कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन भी किया था और इस बार भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को शराब घोटाले से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। अब जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने इसी कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया तब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन में शामिल अपने साझेदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध भी किया और आप नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी का विरोध आप करेगी और इसमें कांग्रेस भी शामिल होगी।ऐसे में कांग्रेस के कथित शराब घोटाले पर बदले स्टैंड से एक बात तो साफ की राजनीतिक पार्टियों से कुछ भी कर सकती हैं और यहां ना कोई परमानेंट शत्रु होता है और ना ही दोस्त।

फिलहाल दिल्ली सरकार पर खतरा अभी भी मर्डर रहा है किसी भी वक्त राष्ट्रपति शासन लगा सकता है इस बात की प्रबल संभावना है आप पार्टी के कई पदाधिकारी प्रयासरत है कि इस तरह की कोई घटना ना हो लेकिन नियमानुसार देखा जाए तो अगर केजरीवाल इस्तीफा नहीं देते हैं तो राष्ट्रपति शासन का लगना तय हैं। इसमें शक नहीं की लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पर केजरीवाल की गिरफ्तारी का गहरा असर पड़ेगा।

Leave a Reply